संसद में आपराधिक छवि वाले जनप्रतिनिधि कब तक? | रामानुज सिंह का बड़ा सवाल?

संसद में आपराधिक छवि वाले जनप्रतिनिधि कब तक? | रामानुज सिंह का बड़ा सवाल?

Blog

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी ने देश की राजनीति में स्वच्छ छवि और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामानुज सिंह ने सवाल उठाया है कि जिस देश की संसद में आपराधिक मामलों और गंभीर आरोपों का सामना कर रहे जनप्रतिनिधि मौजूद हों, वहां लोकतंत्र और देश के भविष्य को मजबूत कैसे बनाया जाएगा?

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी श्री संजय कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन मोनिका गौतम भी स्वच्छ राजनीति और जवाबदेह नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर देते हैं।

पार्टी का मानना है कि जनता को अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते समय उनकी योग्यता, कार्यशैली, सार्वजनिक छवि और जनसेवा के रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए। लोकतंत्र में जनता की जागरूकता सबसे बड़ी ताकत है।

देश को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जिसमें शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा, न्याय और विकास को प्राथमिकता मिले। गंभीर आरोपों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार न्याय सुनिश्चित होना चाहिए।

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का संकल्प है कि देश में स्वच्छ राजनीति, पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत लोकतंत्र स्थापित हो।

साफ छवि वाले जनप्रतिनिधि चुनें, देश का भविष्य सुरक्षित बनाएं।

जय हिंद!

https://rashtriyasurakshaparty.in/free-education-for-all-india/

https://www.facebook.com/reel/1903178890372913

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *