राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी की ओर से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं !
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा का पावन पर्व है। यह त्योहार हमें केवल राखी के धागे की मजबूती ही नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराता है। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी की ओर से आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामअनुज सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री मोनिका गोतम जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री नितिन श्रीवास्तव जी एवं महिला मोर्चा की श्रीमती तनी मिश्रा जी सभी को शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, सम्मान और सुरक्षा का संदेश देते हैं।
आइए, इस रक्षाबंधन हम सभी संकल्प लें कि हर बहन और बेटी की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करेंगे। भेदभाव मुक्त, सुरक्षित, सशक्त और समान भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के इस पवित्र बंधन को समाज की एकता और प्रगति की शक्ति बनाएं।
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का संकल्प — सुरक्षित बहन, सशक्त समाज; सम्मान और अधिकार, सबका अधिकार।
आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं! https://indianexpress.com/article/lifestyle/life-style/happy-raksha-bandhan-2020-wishes-images-quotes-whatsapp-messages-status-photos-and-cards-6514843/ https://www.instagram.com/p/DNHePCmSgRS/
https://www.facebook.com/rashtriyasurakshaparty
https://rsstrust.in/news/13476
https://rashtriyasurakshaparty.in/rashtriya-suraksha-party-samajik-nyay-jankalyan/
