हिंदुस्तान वह देश है, जहाँ की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार नहीं मांगती! रामानुज सिंह ने उठाए सवाल?
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामानुज सिंह ने देश की जनता से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन जैसे बुनियादी अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की है।
उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर जनता अपने अधिकारों की मांग करने से क्यों पीछे रहती है? क्या केवल मुफ्त योजनाओं का लाभ मिलना ही पर्याप्त है, या हर नागरिक को बेहतर शिक्षा, अच्छी चिकित्सा सुविधाएँ और रोजगार के अवसर भी मिलने चाहिए?
आज देश के युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए और गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। जनता को केवल सुविधाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने अधिकारों और सरकार की जवाबदेही के बारे में भी सवाल पूछने चाहिए।
श्री रामानुज सिंह का संदेश है कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। जब तक नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक व्यवस्था में अपेक्षित बदलाव लाना मुश्किल होगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी जनता की सुरक्षा, अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वाभिमान के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प रखती है।
अब समय आ गया है कि जनता चुप रहने की आदत छोड़े और अपने भविष्य के लिए आवाज बुलंद करे।
शिक्षा चाहिए, स्वास्थ्य चाहिए, रोजगार चाहिए और सम्मानजनक जीवन चाहिए!
जागो जनता! अपने अधिकार पहचानो और जवाबदेही मांगो!
https://rsstrust.in/rashtriya-suraksha-evam-seva-trust-shiksha-seva/
https://rashtriyasurakshaparty.in/shiksha-swasthya-aur-rojgar-ke-mudde/
