शिक्षा सबका अधिकार, हमारा संकल्प | राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का शिक्षित भारत–समृद्ध भारत अभियान
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का मानना है कि शिक्षा देश के प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। हमारा संकल्प है कि भारत के हर बच्चे को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो, ताकि आर्थिक स्थिति के कारण किसी भी बच्चे का भविष्य अंधकारमय न हो।
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री महेश कामत जी के नेतृत्व में शिक्षा सुधार और समान शैक्षणिक अवसरों का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। हमारी प्राथमिकता है कि सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए तथा निजी स्कूलों और कॉलेजों में भी फीस के बोझ को कम करने की दिशा में प्रयास हों।
गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज के बच्चों को विशेष शिक्षा सहायता उपलब्ध कराने, आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा व्यवस्था विकसित करने और प्रत्येक जिले में मॉडल स्कूल एवं डिग्री कॉलेज स्थापित करने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और देश के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पढ़ेगा हर बच्चा, बढ़ेगा देश! शिक्षित भारत – समृद्ध भारत!
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का संकल्प है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। https://rashtriyasurakshaparty.in/rashtriya-suraksha-party-education-campaign/
https://rsstrust.in/rashtriya-suraksha-evam-seva-trust-swachhta-abhiyan/
