महंगाई पर देश की जनता त्रस्त है और नेता मस्त हैं! महंगाई कब घटेगी? – राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी आम जनता पर बढ़ती महंगाई के बोझ को लेकर सरकार से जवाब मांगती है। रसोई गैस, खाद्य तेल, आटा, दाल, चावल, सब्जियां और दवाइयों की बढ़ती कीमतों से गरीब, मध्यम वर्ग और मजदूर परिवार परेशान हैं। आम आदमी के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना लगातार चुनौती बनता जा रहा है।
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुश्री मोनिका गौतम ने महंगाई के मुद्दे पर जनता की आवाज बुलंद करने का संदेश दिया है।
हमारी प्रमुख मांगें हैं कि महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण हो, आम जनता को राहत मिले, आवश्यक वस्तुएं किफायती दरों पर उपलब्ध हों और सरकार जनता के प्रति जवाबदेह बने।
आइए, महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएं। जनता को राहत, पारदर्शी शासन और जनहितकारी नीतियों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी से जुड़ें।
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी – जनता का सम्मान, जनहित सर्वोपरि!
