राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ – उत्तराखंडवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश ?
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी (RSP) की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, उत्तराखंडवासियों एवं पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
दीपावली खुशियों, प्रकाश, प्रेम और समृद्धि का पावन त्योहार है। यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर हम सभी को अपने जीवन में प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भावना का दीप जलाने का संकल्प लेना चाहिए।
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का उद्देश्य एक शिक्षित, सुरक्षित, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण करना है। पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा, रोजगार और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प रखती है।
श्री बड़ी प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, केदारनाथ विधानसभा की ओर से सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएँ।
https://www.facebook.com/reel/978966548126762/
https://www.instagram.com/reels/DQf5yQ-j5qI/
https://rashtriyasurakshaparty.in/choti-diwali-shubhkamnayein-rashtriya-suraksha-party-rsp/ https://rashtriyasurakshaparty.in/rashtriya-suraksha-party-diwali-shubhkamnaye-2026/
