बिहार में बढ़ती बेरोजगारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का बड़ा सवाल, युवाओं को रोजगार देने की मांग!

बिहार में बढ़ती बेरोजगारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का बड़ा सवाल, युवाओं को रोजगार देने की मांग!

Blog

बिहार में बढ़ती बेरोजगारी आज युवाओं के भविष्य के सामने एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। रोजगार के अभाव में लाखों युवाओं को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी बिहार सरकार से मांग करती है कि युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बिहार के विकास के लिए युवाओं को रोजगार, बेहतर अवसर और सम्मानजनक भविष्य देना बेहद जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामानुज सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव बहन मोनिका गौतम, राष्ट्रीय महासचिव श्री नीलमणि श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अंकर चौधरी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष शाही के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी युवाओं के अधिकारों और रोजगार के मुद्दे को मजबूती से उठा रही है।

हमारा संकल्प है कि बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिले और उन्हें मजबूरी में पलायन न करना पड़े। युवाओं को रोजगार, बिहार को विकास – यही है राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का संकल्प।

https://rsstrust.in/rashtriya-suraksha-evam-seva-trust-fruit-distribution-campaign/

https://rashtriyasurakshaparty.in/yuvon-ko-rojgar/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *