राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का बड़ा सवाल – देश को लूटने के लिए 543 सांसद कम हैं, तो 815 सांसद क्यों चाहिए?

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का बड़ा सवाल – देश को लूटने के लिए 543 सांसद कम हैं, तो 815 सांसद क्यों चाहिए?

Blog

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामानुज सिंह ने परिसीमन बिल और लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 815 किए जाने की तैयारी को लेकर जनता के सामने गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि देश की जनता आज भी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सांसदों की संख्या बढ़ाने से आम जनता की समस्याओं का समाधान हो जाएगा?

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी की ओर से सवाल किया गया है कि जब देश में पहले से 543 सांसद हैं, तो 815 सांसदों की आवश्यकता क्यों है? क्या इससे सरकारी खर्च और जनता के टैक्स के पैसे पर अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा? क्या देश की प्राथमिकता अधिक सांसद बनाना है या जनता को बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएँ और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देना?

पार्टी का मानना है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे महत्वपूर्ण होनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोनिका गौतम भी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता की आवाज बुलंद कर रही हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी इस प्रस्तावित कदम पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराती है और सरकार से पारदर्शिता तथा जनता के हितों को सर्वोपरि रखने की मांग करती है।

जनता जागरूक बने, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाए!

https://rashtriyasurakshaparty.in/rashtriya-suraksha-party-election-message/

https://rsstrust.in/rashtriya-suraksha-evam-seva-trust-swachhta-abhiyan/

https://www.facebook.com/reel/1619787989383466

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *