26 नवंबर संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का संदेश, संविधान बचाओ लोकतंत्र मजबूत बनाओ
26 नवंबर – संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
26 नवंबर संविधान दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामानुज सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री मोनिका गौतम की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज का दिन हमें भारतीय संविधान के महत्व, उसकी गरिमा और उसमें निहित लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। यह ऐतिहासिक दिन हमारे लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और नागरिक अधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का प्रतीक है।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महान योगदान और विचारों को नमन करते हुए हमें सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की गरिमा बनाए रखें और देश में किसी भी प्रकार के भेदभाव, अन्याय, शोषण और असमानता के खिलाफ आवाज उठाएं।
https://rsstrust.in/gauseva-aur-gau-sanrakshan/
https://rashtriyasurakshaparty.in/yuva-rojgar-rashtriya-suraksha-party/
