बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला! | संतोष शाही ने उठाई आवाज | राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी
बिहार में भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी ने आवाज बुलंद की है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष शाही ने राज्य सरकार से जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब मांगा है।
सड़क, पुल और निर्माण कार्यों में कथित घोटाले, शिक्षा विभाग में अनियमितताएं, सरकारी नौकरियों की भर्ती में धांधली, स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों और उपकरणों की खरीद तथा सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामानुज सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन मोनिका गौतम और राष्ट्रीय महासचिव श्री नीलमणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी बिहार की जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करने का संकल्प रखती है।
पार्टी का मानना है कि बिहार का विकास तभी संभव है, जब सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे और सरकारी धन का सही उपयोग हो। युवाओं को रोजगार, बच्चों को बेहतर शिक्षा, गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं और किसानों को उचित सम्मान मिलना चाहिए।
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी बिहार में पारदर्शी शासन, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और विकास की नई दिशा स्थापित करने के लिए जनता के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है।
हमारा संकल्प – भ्रष्टाचार मुक्त बिहार, रोजगारयुक्त बिहार और विकसित बिहार।
जय हिंद!
